12:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सुशासन और विकास को दी प्राथमिकता :- डॉ. संघमित्रा मौर्य

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास को दी प्राथमिकता :- डॉ. संघमित्रा मौर्य

नगर बदायूँ/बिल्सी नगर/बिसौली ग्रामीण/उसावाँ/बसोमा/दहगवां :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत नगर बदायूँ, बिल्सी नगर, बिसौली ग्रामीण, उसावाँ, बसोमा, दहगवां मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में बदायूँ नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वैभव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बिल्सी नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बिसौली ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ब्लू ऑर्चिड बिसौली में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा उसावाँ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिव पैलेस दातागंज में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बसोमा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ममता उत्सव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता अरविंद वाल्मीकि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा दहगवां मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस