12:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एचपीसीएल कांड मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की एसआईटी पर भरोसा नहीं – आदित्य यादव सांसद

एचपीसीएल कांड मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की एसआईटी पर भरोसा नहीं – आदित्य यादव सांसद।

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड पर सपा सांसद आदित्य यादव ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है और मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। आदित्य यादव ने डीएम और एसएसपी को भी इस घटना के लिए दोषी ठहराया है।

आदित्य यादव ने आरोप लगाया कि मृतकों ने 14 जनवरी को ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।

इस मामले में आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो एक ब्लैकलिस्टेड वेंडर था। पुलिस का कहना है कि उसने प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या की थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस