बदायूं में सीओ स्तर पर फेरबदल, डॉ. देवेंद्र कुमार हटे – राहुल पाण्डेय की नई तैनाती

लखनऊ से जारी आदेश के तहत बदायूं में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) स्तर पर फेरबदल किया गया है। बदायूं में तैनात डॉ. देवेंद्र कुमार को हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं यूपी-112 में तैनात रहे राहुल पाण्डेय को बदायूं में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। शासन ने दोनों अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

