कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा बाजार से 04 ग्राम सोने के पैन्डल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को पैंडल चोरी कर बेचने के 30000/-रु0 बरामद कर गिरफ्तार किया गया
घटना का संक्षिप्त विवरण- जितेन्द्र महाजन पुत्र श्री नरेन्द्र मोहन महाजन निवासी कटरा ब्राहमपुर थाना कोतवाली बदायूँ की सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स की दुकान पर एक अज्ञात पुरुष व एक अज्ञात महिला द्वारा 04 ग्राम सोने का पैन्डल देखने व लेने के बहाने से चोरी कर ले गये थे जिस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 53/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पजीकृत किया गया ।
अभियोग उपरोक्त के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त रहीश उद्दीन कुरैशी पुत्र इशरार कुरैशी निवासी गली नं0-2 उज्जाउल्ला मार्किट टाडो वाली बगिया छीमल नगर थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को बड़ी ज्यारत मैन रोड पर कब्रिस्तान के पास से पैन्डल चोरी कर पैंडल बेचने के 30000/-रु0 बरामद कर गिरफ्तार किया गया । माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), बीएनएस की वृद्दि कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 53/2026 धारा 305/317 (2) बीएनएस
बरामदगी का विवरण-
1- पैन्डल बेचने से सम्बन्धित 30000/-रु0 बरामद
2- एक मोटर साईकिल घटना मे प्रयुक्त यू0पी0 83 वी वाई 6942
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1 उ0नि0 हितेश कुमार मय टीम ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

