6:49 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

12 मार्च को कुशाग्र के आवास पर होगा होली मिलन समारोह

बिसौली। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के आवास पर आगामी 12 मार्च को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर वृंदावन के कलाकार आगंतुक क्षेत्रीय जनता का मनोरंजन करेंगे। वहीं समारोह में आने वाले लोगों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के आवास पर रविवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें आगामी 12 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री सागर ने कहा कि क्षेत्र की अधिकाधिक जनता को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि वे सदैव जनहित में कार्य करने के लिए तन मन धन से हाजिर हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि जनता विरोधियों के मंसूबों को भली भांति समझ चुकी है। यहां बता दें कि 12 मार्च सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले उक्त समारोह में विधानसभा क्षेत्र के हजारों समर्थक शिरकत करेंगे। होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों‌, कार्यकर्ताओं के अलावा जनता जनार्दन को आमंत्रण दिये जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस