4:45 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

5 साल पुरानी लव मैरिज का खौफनाक अंत

5 साल पुरानी लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर नाले में फेंकी लाश

कानपुर में पांच साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत सामने आया है। यहां नितिन ने अपनी पत्नी आकृति की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कंबल में लपेटकर चार फीट गहरे नाले में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार नितिन और आकृति एक पैकिंग फैक्ट्री में साथ काम करते थे और करीब पांच साल पहले दोनों ने आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया और पत्थरों से दबा दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद शव फूलने से पत्थर हट गए और लाश नाले में ऊपर आ गई, जिससे मामला खुल गया।

पुलिस ने मामले में आरोपी पति नितिन और उसके भाई दीपू को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस