8:21 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कई गांवों में किया वृक्षारोपण

प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कई गांवों में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बदायूं। जनता दल समाजवादी के उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने बुधवार को जनपद बदायूं की शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र सहित दातागंज विधानसभा के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के केशवपुर, नारायणपुर, धनुपुरा, बच्ची एवं अरंडी सहित कई गांवों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान संतोष यादव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इसके बाद दातागंज विधानसभा क्षेत्र के दुधारी, नगला रिजोला, पदमपुर, गोविंद नगला, भोज नगला, शंभू नगला, नरपत नगला एवं बिलामई सहित कई गांवों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में मानवता सामाजिक जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सुशील यादव तथा उनकी टीम के सदस्य बनवारी सिंह यादव, रामकिशोर मौर्य, विश्राम सिंह, डब्ल्यू सिंह, राजेश कुमार, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस