उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय रुचि जिंदल पर आरोप है कि उसने प्रेमी से फोन पर बात करते समय रो रहे अपने 3 वर्षीय बेटे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने पति को बच्चे की बीमारी से मौत होने की बात बताई और शव को दफना दिया।
बाहर नौकरी करने वाले मृतक के पिता कृष्ण मुरारी गुप्ता को बेटे की मौत पर संदेह हुआ। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
