।
बिसौली ( बदायूं) क्षेत्र के संविलित विद्यालय चंदपुरा के लिए यह गौरव का क्षण है कि विद्यालय के चार मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना ( NMMS) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।
चयनित छात्रों में शोबी,अतुल,खुशी और चावली शामिल है। इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी लगन,मेहनत और प्रतिभा के दम पर ये महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों का भी इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा एंव समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और वे भी कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय आय एंव योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थीयों को कक्षा 12 तक प्रतिवर्ष 12,000 रूपये की छात्रवृति प्रदान की जाती है। जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिल सके।
विद्यालय के परिवार ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

