,
सफलता पाने के लिए पहली सीढ़ी समय पालन – आचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव
आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शनिवार देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार , सुरेन्द्र सिंह राठौर , सपना शर्मा व बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों ने विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर , वजीरगंज व अंबियापुर क्षेत्र की लगभग 33 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग लिया । 


प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन के अवसर पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम चौहान सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों , संस्थान पर भोजन , जलपान , रहन – सहन की सुख सुविधाओं की भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ – कामना की ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक अनवरत रूप से चलाया गया ।
जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम चौहान ,शीतल ,शबनम , ऋचा , लक्ष्मी देवी , सुमन , अर्चना , निक्की , कुमारी सुमन ,फात्मा , सुनीता रानी शाक्य आदि मौजूद रहीं । 


इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह , आकाश कुमार , अमित कुमार , रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कुमार कश्यप आदि ने सहयोग किया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

