*
बिसौली-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित व द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों ओर वाइस रिकॉर्डर की कड़ी निगरानी में हुई।परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आंतरिक सचल दल प्रभारी नीरज चौहान,रामौतार मौर्य प्रवीण मिश्रा ने परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली।
केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित विषय में 242 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 173परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 10 अनुपस्थित रहे। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ रतन लाल पशुधन विकास अधिकारी बिसौली,वाह्य केंद्र व्यवस्थापक महावीर प्रसाद केएम इंटर कालेज इस्लाम नगर परीक्षा प्रभारी विपलव भारती,कम्प्यूटर ऑपरेटर अश्वनी शर्मा सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

