10:45 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बैंक और तहसील प्रशासन द्वारा लोन जमा न करने पर एक किसान की जमीन कुर्क

बिसौली (बदायूं) क्षेत्र के गांव कुंआडाडा में बैंक और तहसील प्रशासन द्वारा लोन जमा न करने पर एक किसान की जमीन कुर्क करने के कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिसौली तहसील पर तैनात नायब तहसीलदार गिरजाशंकर यादव,बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सोनू गुप्ता अपनी टीम के साथ गांव कुआंडाडा पहुंचे। जहां भारत सिंह पुत्र दुलार सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा के बड़े बकायेदार की सूची में शामिल थे। इन्होंने बैंक से करीब दस लाख का लोन लिया था। दो बेटे इनके सरकारी नौकरी में कार्यरत है और संपन्न व्यक्ति होने के बाबजूद भी लोन चुकता नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मियों की मौजूदगी लगभग 40 बीघा जमीन इनकी कुर्क करने की कार्रवाई की साथ ही उक्त जमीन पर बोर्ड चस्पा कर भूमि पर क्रय-बिक्रय संबंधी रोक लगाते हुए चेतावनी जारी की है।
इस कार्रवाई के दौरान नायाब तहसीलदार गिरजाशंकर यादव,वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सोनू गुप्ता,वीरेंद्र शर्मा अमीन और अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस