बिसौली (बदायूं) बिसौली कोतवाली पर तैनात इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर ने एक छात्र की इच्छा पूरी कर मिसाल पेश की। जिसकी स्टाफ और जनता के बीच भरपूर प्रशंसा की जा रही है।
दरअसल हुआ यूं एक छात्र अपने परिजन के साथ कोतवाली में पहुंच गया। जहां इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर ने छात्र से पढ़ाई-लिखाई को लेकर अमूमन बातचीत शुरू कर दी। बताते है कि इसी बीच छात्र ने स्कूल-आने-जाने को लेकर साईकिल की लेने की इच्छा और समस्या जाहिर की। फिर क्या कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने तनक देर नहीं की और छात्र को न्यू साईकिल खरीद कर होली से पहले उसे गिफ्ट के रूप में दे दी। जिससे छात्र और उसके परिजनों का खुशी का ठिकाना न रहा। इस बीच छात्र उसके परिजन धन्यवाद देते थकते नहीं दिखाई दिए।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

