इंटर भूगोल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
बिसौली-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में वृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों ओर वाइस रिकॉर्डर की कड़ी निगरानी में हुई।परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आंतरिक सचल दल प्रभारी नीरज चौहान प्रसुनिका शर्मा नेहा शर्मा ने छात्राओं की गहन तलाशी ली।
केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में 60 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 02 अनुपस्थित रहे। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ रतन लाल पशुधन विकास अधिकारी बिसौली,वाह्य केंद्र व्यवस्थापक महावीर प्रसाद केएम इंटर कालेज इस्लाम नगर सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

