10:46 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – शिव मंदिर के सामने गंदगी व बेशुमार कीचड़ में बजबजा रहे कीड़े

शिव मंदिर के सामने गांव में मुख्य सड़क जर्जर , गंदगी व बेशुमार कीचड़ में बजबजा रहे कीड़े , जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत
आसफपुर ( बदायूं ) – उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए बेशुमार पैसा खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामपंचायतों में जिम्मेदार नुमाइंदों व सरकारी मुलाजिमों की अनदेखी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं ।
गांव सीकरी वाशिंदे अधिवक्ता अमन खान , तिलकराज , विशाल सागर , अजीत कुमार व नितिन आदि का कहना है कि मौजूदा पंचवर्षीय योजना में पिछले कई वर्षों से गांव सीकरी में मुख्य रास्ते पर स्थित शिवमन्दिर के समीप सी सी रोड पर काफी गहरे गड्ढे हो गए और सी सी रोड काफी जर्जर हालत में होने से यहां होकर गुजरने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों व चार पहिया से लेकर दुपहिया वाहन चालकों को निकलना खतरे से खाली नहीं है ।
बेशुमार जर्जर व गहरे गड्ढों से युक्त सी सी रोड पर गंदा पानी व कीचड़ में बुरी तरह से बजबजा रहे कीड़े मच्छरों के प्रकोप के चलते गांव सीकरी में तरह तरह की बीमारियों का खतरा बना हुआ है ।
इस जनहित की समस्या से सीकरी वाशिंदों में बेहद रोष व्याप्त है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस