10:46 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर -चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

जंगली सुअर मारने पर वन रक्षक बीट प्रभारी ने पुलिस को दी तहरीर ,चार लोगों पर मुकदमा दर्ज , दो अदद जाल , एक दाव बांका व एक बेंतैं का भाला पुलिस ने किया बरामद
आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र के गांव जैतपुर में अनावश्यक रूप से जंगली सुअर को मार गिराने के मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत बदायूं जिले में बिसौली रेंज के वन रक्षक बीट प्रभारी राम पाल सिंह ने सुअर को मार गिराने वालों के विरुद्ध थाना फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को तहरीर दी है ।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वन रक्षक बीट प्रभारी रामपाल सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अलग अलग गांव जैत पुर निवासी राजेश पुत्र रामबहादुर व गांव धौरनपुर निवासी रामकुंवर पुत्र हुलासी व गांव हबीब पुर निवासी सुनील दिवाकर पुत्र रामचंद्र के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही अमल में लाने की मांग की है ।
फिलहाल पुलिस ने सुअर के हत्यारों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज जंगली सुअर की हत्या में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है ।
तहरीर के आधार पर थाना फ़ैज़ंगज बेहटा थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह , हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार , विपिन पुनिया , नवीन कुमार व दुष्यंत कुमार ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है ।
यहां गौर तलब है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ाई से पालन किए जाने से पशुओं के प्रति क्रूरता रखने वाले बेहद खौफजदा हैं ।
यह जानकारी थाना फैजगंज बेहटा के थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने दी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस