10:45 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज: सीसीटीवी की निगरानी और कड़ी तलाशी के बीच विज्ञान व रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न

​उघैती (बदायूं): क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन पूरी शुचिता और कड़ाई के साथ किया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर की पैनी नजर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
​तलाशी के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आंतरिक सचल दल प्रभारी नीरज चौहान के नेतृत्व में रामौतार मौर्य, प्रसुनिका शर्मा और नेहा शर्मा ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। केंद्र के भीतर मोबाइल या किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
​परीक्षार्थियों के आंकड़े
केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि:
​हाईस्कूल (विज्ञान): कुल 411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 387 उपस्थित रहे और 24 ने परीक्षा छोड़ी।
​इंटरमीडिएट (रसायन विज्ञान): कुल 285 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 263 उपस्थित रहे और 22 छात्र अनुपस्थित पाए गए।
​अधिकारियों ने परखीं व्यवस्थाएं
परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट जगन्नाथ सिंह ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की और केंद्र की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
​इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. रतन लाल (पशुधन विकास अधिकारी, बिसौली), वाह्य केंद्र व्यवस्थापक महावीर प्रसाद (के.एम. इंटर कॉलेज, इस्लाम नगर) सहित पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मुस्तैद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस