10:46 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम का जी पी डी पी में विशेष महत्व – शैली गोविंल

वजीरगंज विकास खंड सभागार में एक दिवसीय अनवासीय प्लानिंग फैसिलिटेटर टीम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । प्रशिक्षण के मध्य खंड विकास अधिकारी शैली गोविंल ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत विकास योजना में मील का पत्थर साबित होगा । इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी शशिकांत शर्मा ने भी संबोधित किया । मास्टर ट्रेनर सुषमा राठौर एवं राजेश कुमार सक्सेना तथा अमरीश पटेल ने जी पी डी पी क्या है एवं इसकी आवश्यकता क्यों है । तथा इसको किस प्रकार से किया जा सकता हैआदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की । ग्राम पंचायत विकास योजना के पांच चरण जैसे – वातावरण निर्माण ,माहौल बनाना, रैली निकालना, लाउड स्पीकर से प्रचार ,सोशल मीडिया के द्वारा, दिवाल लेखन , आदि क्रे द्वारा वातावरण निर्माण किया जाता है । पारिस्थितिक विश्लेषण , आवश्यकता एवं समस्याओं की पहचान एवं प्राथमिकता निर्धारण ड्राफ्ट रिपोर्टिंग , बजट ,वार्षिक कार्य योजना आदि पर भी चर्चा हुई ।इस मौके पर सचिव संजय कुमार , सतपाल सिंह ,मनोज कुमार सिंह , अंकुर कुमार ,दीपेंद्र सिंह देव पाल सिंह , विनोद कुमार , एवं पंचायत सहायक सृष्टि , शिवानी ,मंजू ,शिवानी सिंह, प्रवेश ,महनाज बी , फरमान हुसैन, उमर खान, अनिल कुमार , हरवंश कुमार , प्रदीप कुमार , निर्दोष कुमार सिंह , महिमा चौहान, मिया जान आदि लोग उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस