8:05 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रुदायन में रोज़ेदार बुजुर्गों से हाथापाई के मामले पर सपा कार्यालय में निंदा

आज दिनांक 24/02/2026 को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, बदायूं में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रुदायन में रोज़ा रखे तीन बुजुर्गों के साथ हुई कथित हाथापाई की घटना की कड़ी निंदा की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पवित्र माह में रोज़ेदार बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की घटना बेहद निंदनीय है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की सच्चाई सामने लाकर दोषियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अहमद परवेज़ खान, प्रदेश सचिव अफसर अली खान, हसरत अली खान, तौसीफ, जिलानी खान, कासिम खान, मुकीत खान, अंजुम अंसारी, कय्यूम, नवी शेर, फैजुल आदि मौजूद रहे।

हसरत अली ख़ान की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस