10:46 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर में तालाब में डूबने से युवक की मौत

बदांयू 23 फरवरी।

बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह 27 वर्षीय युवक पिंकू प्रजापति का शव सरकारी तालाब में उतराता मिला। परिवार के अनुसार, पिंकू सुबह शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है, खासकर पिंकू की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इतंजार कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस