बिसौली। विकास खंड आसफपुर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार कक्ष का भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या उर्फ राजू भैया ने फीता काटकर उदघाटन किया।
उदघाटन समारोह में बाल विकास विभाग की सी डी पी ओ , मुख्य सेविका विमला देवी , प्रिंसी ठाकुर , ब्लॉक समन्वयक कार्तिक सक्सेना व क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीतू कश्यप , वंदना , सरिता यादव , मिथिलेश , वीना , अर्चना , नीलम , लज्जावती ने सामूहिक रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें बृज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य , क्षेत्रीय विधायक आशुतोष कुमार मौर्य उर्फ राजू भैया व दुर्गेश कुमार वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को गोदभराई कार्यक्रम में उन्हें मेवा मिष्ठान व फलाहार की टोकरी भेंट कर सम्मानित किया ।
शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, जल जीव मिशन, कृषि विभाग आदि की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई गईं।
समारोह में हरिओम पाराशरी, ब्लाक प्रमुख ओमकृष्ण, विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी , राजेश मौर्य , खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , ए डी ओ भूपेंद्र सिंह , लोकमन सिंह , सेवा निवृत्त प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार मौर्य , पंकज कुमार श्रीवास्तव , गजेन्द्र पाल सिंह , विनेश कुमार , विनीत कुमार चौधरी , धर्मवीर सिंह , मुकेश कुमार दिवाकर , ग्राम प्रधान शिवजीत , श्याम सिंह , सुमेधा यादव , मनोज कुमार यादव एडवोकेट , रामकुमार कोरी , शिशुपाल सिंह यादव , लाल सिंह आदि मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

