।


उझानी बदांयू 23 फरवरी।
होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगे गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से सज गए हैं। इस बार स्वदेशी पिचकारी और हर्बल रंगों की खास डिमांड देखी जा रही है।
दुकानों पर हाईटेक पिचकारियों की भरमार है, जिनमें हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, मिसाइल टॉप, वाटर गन और वाटर टैंक जैसी डिजाइन बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार होली को खास बनाने के लिए नई-नई तकनीक वाली पिचकारियां बाजार में उतारी गई हैं। मिसाइल नुमा पिचकारी से रंगों की बौछार के साथ अबीर-गुलाल भी उड़ाया जा सकेगा।
वहीं, अबीर-गुलाल उड़ाने के लिए मैजिक रेनबो मशीन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों के लिए खास मैजिक गुब्बारे, कलर मैजिक आइटम, अबीर और जंगली जानवरों के मुखोटे भी बाजार में उपलब्ध हैं। मैजिक गुब्बारों में पाइप के माध्यम से बाल्टी में रंग भरकर प्रयोग किया जाएगा, जिससे
रंग तो दिखाई देगा, लेकिन आवाज नहीं होगी। इसी तरह मैजिक आइस
भी पाउडर के रूप में पैकेट में उपलब्ध है।
दुकानदार पप्पू गुप्ता का कहना है कि इस बार लोग केमिकल युक्त रंगों से परहेज कर रहे हैं और हर्बल रंग, अबीर व गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

