10:45 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने वाली फिल्म ‘गौदान’ :- कुशाग्र सागर

गौ संरक्षण के सामाजिक व पर्यावरणीय महत्व को दर्शाती ‘गौदान’ :- राजीव कुमार गुप्ता

भारतीय संस्कृति और ग्राम्य जीवन की झलक दिखाती ‘गौदान’ :- कुशाग्र सागर

बिसौली :- बदायूँ स्थित सिटी मॉल के ढिशुम सिनेमा हॉल में फिल्म ‘गौदान’ को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘गौदान’ फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ संरक्षण की परंपराओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। भारतीय समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी रही है। फिल्म में इसी समन्वित दृष्टिकोण को संतुलित रूप से दर्शाया गया है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि यह फिल्म समाज में नैतिक मूल्यों, पशु संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है ऐसी सकारात्मक फिल्मों की, जो युवाओं को भारतीय परंपराओं के महत्व से अवगत कराएं और समाज में समरसता एवं संवेदनशीलता का संदेश दें। साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक पहल समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष बिसौली मनोज गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री, शिवओम शर्मा, अजय पाराशरी, रामवीर सिंह, पंकज चौहान, बंटू पाठक, सनवीर पाल, गौरी शंकर शर्मा, सचिन जौहरी, अजेन्द्र राघव, आदेश सागर, हरनेक सागर, पंकज सागर आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस