8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने जानी इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातें

बेसिक के सभी ब्लॉक के बच्चों ने किया प्रतिभाग
फोटो
बदायूं समग्र शिक्षा और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को परिषदीय तथा पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने एक्सपोजर विजिट के दौरान बरेली जनपद के रामनगर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक जैन मंदिर का भ्रमण किया और महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक किले को भी देखा । पांडव पुत्र महाबलशाली भीम की गधा को देखकर बच्चे बेहद रोमांचित नजर आए । बच्चों ने प्राचीन जैन मंदिर और किले के बारे में लोगों से जानकारी की । इससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सभी बच्चे पहुंचे जहां वित्त एवं लेखाधिकारी श्याम मोहन दास गुप्ता ने हरी झंडी देकर एक्सपोजर विजिट की बसों को रवाना किया । जिला समन्वयक समेकित शिक्षा पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में जनपद के 15 ब्लॉक और नगर क्षेत्र के करीब 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर रवाना हुई एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी बातों को जाना । जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष बच्चे एक्स्पोज़र विजिट के दौरान विभिन्न स्थानों को जाते हैं और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है । एक्सपोजर विजिट का मुख्य मकसद ही बच्चों को इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातों की जानकारी करना होता है जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है । एक्सपोजर विजिट में डीसी कस्तूरबा गांधी ज्योत्सना, जिला समन्वयक्त समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक निर्माण रोहित कुमार के अतिरिक्त शिक्षक रजनीश कुमार सक्सेना, गुरजीत देओल, सुमित्रा बंसल, प्रिया बंसल, अनुज कुमार शर्मा ,पूनम सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, दामोदर सिंह यादव, राजीव कुमार, ऋषि कुमार मौजूद रहे ।


विज्ञापन एक्सप्रेस