बदायूं के विकास को रफ्तार देने की मांग, एमएलसी वागीश पाठक ने CM को सौंपा पत्र
बदायूं: एमएलसी वागीश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बदायूं के विकास कार्यों को लेकर पत्र सौंपा। उन्होंने बदायूं में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना और बदायूं–मुरादाबाद मार्ग के नवीनीकरण व चौड़ीकरण की मांग की।
एमएलसी ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा और आवागमन की सुविधाएं मजबूत होंगी, जिससे युवाओं और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

