: बिसौली में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म का विरोध तेज, युवाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बदायूं के बिसौली में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में यादव समाज के युवा तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने फिल्म पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया और उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान युवाओं ने तहसीलदार बिसौली को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर रोक लगाने की अपील की।
मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

