12:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – शादी का झांसा देकर युवक ने बार-बार किया दुराचार !

बिसौली में शादी का झांसा देकर युवक ने बार-बार किया दुराचार ! युवक की शादी कुछ घंटों पहले एफआईआर दर्ज।

बदायूं में एसएसपी डाॅ.ब्रजेश कुमार सिंह के यहां अपनी फरियाद लेकर पहुंची युवती के शिकायती पत्र के आधार पर बिसौली कोतवाली में एक आरोपी युवक’ के खिलाफ दुराचार और उसकी शादी रूकवाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

कोतवाली बिसौली में दर्ज एफआईआर के मुताबिक,युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है। कि वह जिले में थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप है कि वह साल 2018 में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (G.N.M.) की छात्रा थी ,और बरेली से ये डिप्लोमा कर रही थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी कुलदीप थाना बिसौली से हुई। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान युवती आरोपी कुलदीप के घर पर कई बार गई और वहां रूकी। युवती का कहना है कि कुलदीप के सभी परिवार वाले और उसके जीजा उसे भलीभांति जानाते हैं। युवती और युवक में इस बीच लव अफेयर शुरू हो गया। लेकिन कुलदीप के जीजा उसकी बहन इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि कुलदीप अलग जाति से है और मैं अलग जाति से हूँ।लिहाजा उसके परिवार और जीजा-जीजी इस रिश्ते को पंसद नहीं करते थे।
युवती का आरोप है कि आरोपी कुलदीप उसे बाहर घुमाने के बहाने होटलों,अपने गांव के खेत में स्थित बिजली के कुएं में कई बार ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता का कहना है कि कुलदीप उसके घर जबरदस्ती भी कई बार पहुंच गया। युवती का दावा है इसके प्रमाण के तौर पर उसके पास फोटो और वीडियो उपलब्ध है। कुलदीप शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। अब वह एक या दो दिन में दूसरी लड़की से शादी करने जा कर रहा है। युवती ने कुलदीप की शादी रूकवाने, दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं-:

इधर कुछ लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एक तरफ चर्चा ये,भी है कि युवती और युवक के बीच 7 साल पहले से लव अफेयर शुरू हुआ था। इस दौरान दोनों लव एंड रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन किसी कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। इस बीच युवती के घर वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया लेकिन वो किसी कारण रिश्ता टूट गया। अब युवती को भनक लग गई कि युवक किसी और से एक या दो दिन में शादी करने वाला है। इसलिए उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इधर बतातें है कि युवक के यहां शादी समारोह की तैयारी में पूरी हो चुकी थीं। शादी संपन्न होने में कुछ घंटे ही बचे थे कि युवती ने उस पर केस दर्ज करा दिया। अब सवाल ये है कि युवक का विवाह समारोह पूरा होगा या फिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी जेल की सलाखों के पीछे जाएगा।

● युवती द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है-: राजेंद्र पुंडीर,इंस्पेक्टर बिसौली

विज्ञापन एक्सप्रेस