बिसौली। साथी अधिवक्ता की मां के अंतिम संस्कार में जा रहे वकील की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसील के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राकेश सिंह पुत्र सूरजपाल निवासी गांव चंदपुरा साथी अधिवक्ता की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने नजदीकी गांव कुंआडांडा जा रहे थे। बिसौली-आसफपुर मार्ग पर कुंआडांडा गांव के नजदीक बेकाबू छोटा हाथी ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां से परिजन उन्हें चंदौसी निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान घायल अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। साथी की असमय मृत्यु की खबर से तहसील के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

