9:26 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बिसौली। विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू(टिकैत) के बैनर तले ग्रामीणों ने तहसील परिसर व बिजलीघर पर जमकर प्रदर्शन किया। मुसिया नगला में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के अधर में लटके होने से परेशान किसानों ने शीघ्र मांग पूरी किए जाने की मांग की है।
भाकियू तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में किसानों ने सबसे पहले तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार विजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने न्याय पंचायत मुसिया नगला में 12 वर्षों से प्रस्तावित बिजलीघर के अधर में लटकाने पर रोष व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के दो दर्जन शीतगृह संचालकों द्वारा किसानों के शोषण की बात कही। इसके अलावा गांव पैंपल में महिलाओं और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिहाज से शराब की दुकान हटवाने की मांग की गई। इधर भाकियू ने मुसिया नगला में विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग को लेकर विद्युत वितरण खंड पर भी प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर मनोज सिंह, आजाद खां, उदयभान सिंह, भूपेंद्र, हेमेंद्र शर्मा, रतिभान, हरीश बाबू, तसलीम, ब्रजेश आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस