9:22 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली -गुरयारी में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

बिसौली (बदायूं) कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरयारी में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे। दोनों पक्ष के लगभग सात से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। एक पक्ष का आरोप है कि आठ माह की गर्भवती विनीता पत्नी सुनील के पेट पर आरोपियों ने लात मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
वही इस विवाद के चलते दोनों पक्ष के अरविंद,पूनम,रिंकी, सावित्री,जयपाल,
सुनील और विनीता घायल हुए है।
दोनों पक्ष के घायल थाने पहुंचे जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली उपचार के लिए पुलिस ने भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस