3:24 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली : संविलित विद्यालय सुजानपुर में विधायक आशुतोष मौर्या ने किया इंटरलॉकिंग का लोकार्पण

विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।
विकास क्षेत्र बिसौली के संविलित विद्यालय सुजानपुर के परिसर में विधायक निधि के अंतर्गत इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या , भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी एवं समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय साईं राम ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं सुनीता एवं पूनम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अंशुल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने रोली व अक्षत से तिलक कर एवं छात्रों ने बैंड की धुन के साथ आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
सर्वप्रथम विधायक आशुतोष मौर्या ने विद्यालय परिसर में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया तथा विद्यालय में एक पौधा भी रोपित किया।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्राओं रिंकी एवं शिवानी ने राधा कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वर्तमान समय की चिंता ‘मोबाइल की बीमारी’ विषय पर छात्राओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसको खूब सराहा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दूर करने हेतु मै सदैव तत्पर हूँ । क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी ने सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के भौतिक वातावरण को सुधारने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा ने विद्यालय परिवेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षकों के विशेष प्रयासों से बिसौली ब्लॉक के सभी विद्यालय उत्कृष्ट हो रहे हैं।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं आभार पत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी भोजन माताओं एवं सफाई कर्मचारी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नीरज वार्ष्णेय साईं राम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना वार्ष्णेय, महिला प्रकोष्ठ मंत्री नीति आनंद, एआरपी रानी, एआरपी मचिन मिश्रा, ब्लॉक क्वालिटी कॉर्डिनेटर अता उर रहमान, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक मंत्री अवनीत सक्सेना, हरीश चन्द्र शर्मा, सचिन शर्मा, अमित शर्मा , उमेश चन्द्र शर्मा, योगेश शर्मा, हेमेंद्र गौतम, पुनीत शाक्य , बबलू , देवेन्द्र, एसएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार , शिक्षिका नीलम सक्सेना, शिक्षक साहू सावेन्द्र गुप्ता, शिक्षक सुरजेश शर्मा , शिक्षक मोहित कुमार , शिक्षक सोमवीर सिंह, शिक्षा मित्र तेजेन्द्र पाल , छत्रपाल (अनुदेशक), सूर्यभान सिंह ( अनुदेशक) , सुषमा ( अनुदेशक) , दिनेश, ममता, शकुंतला, गुड्डो आदि का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक साहू सावेन्द्र गुप्ता ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस