11:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पांच दिवसीय उत्तराखंड एक्स्पोज़र विजिट सफल, छात्रों ने तकनीकी व प्राकृतिक ज्ञान हासिल कियाl

बिसौली/बदायूं।
पीएम श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, नागपुर नूरपुर (बिसौली) के 40 छात्रों का पांच दिवसीय उत्तराखंड शैक्षिक एक्स्पोज़र विजिट सकुशल संपन्न हो गया। ब्रजभूमि की शस्यश्यामला धरती से निकले छात्रों ने इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान आयुर्वेद, वन्यजीव संरक्षण, तकनीकी शिक्षा और टीम वर्क की बारीकियों को नजदीक से समझा।
जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने भ्रमण दल के सफलतापूर्वक लौटने पर शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे एक्स्पोज़र विजिट छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और तकनीक को प्रत्यक्ष देखने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।
प्रधानाचार्य आकाश वार्ष्णेय ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्रों ने आईटीआई रुड़की के शोध विभाग का अवलोकन किया, जहां अनुशासन और तकनीकी प्रशिक्षण की प्रक्रियाओं को समझा। इसके अलावा वन्यजीव संस्थान देहरादून में पौधों पर शोध, बीज संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की जानकारी प्राप्त की। वहीं पतंजलि योगपीठ में योगाभ्यास, प्राकृतिक चिकित्सा और वनस्पति आधारित औषधियों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा और समझा।
जिला समन्वयक चंद्रभान यादव ने एक्स्पोज़र विजिट प्रभारी रामलखन यादव, सहयोगी शिक्षकों और प्रधानाचार्य के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और पारस्परिक एकजुटता का विकास होता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस