अपर पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण द्वारा थाना वजीरगंज पर थाना दिवस/समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बिसौली पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 14.02.2026 को थाना दिवस/ समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । थाना दिवस / समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
गए । 
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

