8:05 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कोषागार में भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

बदायूँ : 13 फरवरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने जनसाधारण एवं जनपद बदायूँ के स्टाम्प वेण्डर्स को जानकारी देते हुए बताया कि कोषागार बदायूँ में धनराशि रू0 50, 100, 500, 1000 एवं 5000 तक के जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यदिवस में चालान द्वारा धनराशि भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा में जमा कर कोषागार बदायूँ के माध्यम से स्टाम्प का क्रय नियमानुसार किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस