3:22 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित, दबिश के दौरान युवक की मौत का मामला

बदायूं में दबिश के दौरान युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

03 फरवरी 2026 को फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी द्वारा आवेदिका के प्रार्थना पत्र पर अभियोग दर्ज न करने और बिना उच्चाधिकारियों को अवगत कराए संभल जनपद के कैलादेवी थाना क्षेत्र में दबिश दी गई थी। इस दौरान हैवतपुर निवासी हरचरन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

मामले में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मामराज सिंह, उपनिरीक्षक लियाकत अली तथा मुख्य आरक्षी संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी सहसवान द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस