फैजगंज-बेहटा क्षेत्र के गांव में बीती रात कई घरों में चोरों का आतंक! लाखों की चोरी से दहशत।
बिसौली (बदायूं) थाना फैजगंज-बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। यहां अज्ञात चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन से ज्यादा घरों को निशाना बनाया। चोर नगदी,आभूषण समेत लाखों की चोरी को अंजाम देकर बेखौफ फरार हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेड़ादास गांव निवासी अमरपाल पुत्र नत्थूलाल अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में गए हुए थे। बुधवार रात चोर उनके मकान के गेट का ताला तोड़कर दाखिल हुए,घर में रखे सोने चांदी,आभूषण अन्य सामान चुरा ले गए। इसी तरह गांव निवासी तीन सगे भाई सत्यवीर,बबलू,कुंवर
पाल के घर में घुस गए। जहां से भी चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। हालांकि ये तीनों भाई मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर बाहर गए हुए थे। इसके अलावा रमेश,रामबाबू और विजय के घरों से चोर नगदी और आभूषण चुरा ले गए हैं।
इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा राजकुमार सिंह का कहना है कि चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया उनमें ज्यादातर गृहस्वामी काफी समय से बाहर रह रहे थे। मामले की छानबीन और चोरों की तलाश की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

