बिसौली। मुंसिफ कोर्ट के सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में योगेश भारद्वाज एडवोकेट ने पंकज शर्मा को 26 वोटों से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। रविंद्र प्रकाश अंसार अली को हराकर महासचिनिर्वाचित हुए हैं।
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। इनमें उपाध्यक्ष पद पर लेखराज सिंह, कोषापद पर पूनम यादव व सहसचिव पद पर रामलखन यादव के खिलाफ किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं दिया। अध्यक्ष व महासचिव पद पर आज हुए मतदान में कुल 62 मत पड़े। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेश भारद्वाज ने 44 वोट पाए जबकि विरोधी उम्मीदवार पंकज शर्मा को मात्र 18 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं महासचिव पद पर रविंद्र प्रकाश को 47 मत प्राप्त हुए जबकि अंसार अली को मात्र 14 वोट मिले। अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा कि वकीलों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

