8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में बैंक शिविर का आयोजन, बीमा योजनाओं व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

कुंवरगांव। क्षेत्र में ग्राहकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक द्वारा ब्लॉक सलारपुर के गांव बन्गण में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देना रहा।

 

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को बीमा योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी मांगकर ठगी करने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

अंत में अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे बैंक की योजनाओं का लाभ उठाएं और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक रहें।

 

 

शिविर में जिसकी मुख्य अतिथि अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोमल श्रीवास्तव रही जिसमें मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश रंजन तथा पंजाब नेशनल शाखा प्रबंधक नितिन गंगवार समेत ग्राम प्रधान बनगड़ तथा बैंक मित्र (बीसी) अनुज कुमार,अमित उपाध्याय, रामकुमार, प्रदीप, भुवनेश शाक्य एवं सतेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस