4:06 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय ने रैली निकालकर गोष्ठी का आयोजन किया

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान वजीरगंज के ग्राम सोई में पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय ने रैली निकालकर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें वच्चो को विस्तार से यह वताया गया कि आप कुष्ठ रोगियो से न करें भेदभाव ,समय पर कराये इलाज जितना अधिक समय तक आप कुष्ठ रोग से पीड़ित रहेगें, इसका इलाज उतना ही कठिन होगा और यह आपके शरीर को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचा सकता है कुष्ठ रोग नाक और मुॅह से निकलने वाली वूंदो के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है ,जो वात करने ,छींकने या खांसने पर बाहर निकलती है ।हम सभी कुष्ठ रोगियो को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें जैसे हाथ पैर में सुन्न्पन, लाल रंग की तैलीय त्वचा का होना,आदि लक्षण की जानकारी देते हुए भारत से कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगें। इस मौके पर पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय एंव समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस