स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान वजीरगंज के जे.के.ईट वर्क्स पर गांधी जी की पुण्य तिथि पर पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय ने गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें वताया गया कि आप जितना अधिक समय तक आप कुष्ठ रोग से पीड़ित रहेगें, इसका इलाज उतना ही कठिन होगा और यह आपके शरीर को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचा सकता है कुष्ठ रोग नाक और मुॅह से निकलने वाली वूंदो के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है ,जो वात करने ,छींकने या खांसने पर बाहर निकलती है ।हम सभी कुष्ठ रोगियो को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें जैसे हाथ पैर में सुन्न्पन, लाल रंग की तैलीय त्वचा का होना,आदि लक्षण की जानकारी देते हुए भारत से कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगें। इस मौके पर जे.के.ईट वर्क्स के प्रोपराइटर हरीश चन्द्र वार्ष्णेय और पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय एंव समस्त मजदूरगण उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

