बिसौली। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी का जगह-जगह पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुकेश चौधरी ने कहा कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और युवाओं को संगठन में अधिक महत्व देकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास जताया। इस अवसर पर आर्येंद्र चौधरी क्षेत्रीय महासचिव बरेली जोन राष्ट्रीय लोक दल, अवधेश शर्मा, सुनील गुप्ता, प्रवेश शर्मा, किशनपाल, बॉबी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र मौर्य, हरज्ञान सिंह, राजपाल, अनेक पाल, गोपाल गुप्ता, प्रवीण चौधरी, अनुज चौधरी, विकास, अजयवीर, अमन चौधरी, पप्पू चौधरी, शिवू, प्रकाश, अशोक, राकेश, वीनू सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

