6:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं- पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर

बिसौली। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ बाजार में उतरकर अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिए कि नगर में अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के कारण ही नगर में यातायात व्यवस्था फेल हो जाती है। वाहन चालकों को निकालने में परेशानी होती है और जाम की समस्या पैदा हो जाती है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने नगर के हाईवे पर लगी सब्जी की दुकानों और फल के ठेले हटवाए। इस कार्रवाई से लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नगर में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन गई है। हाईवे किनारे अस्थाई अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। जिससे वाहनों को निकलने में काफी समय लग जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। श्री पुंडीर ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि सड़क पर अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि नगर को जाम मुक्त बनाने के लिए यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। इस दौरान चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस