6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- कर्ज और बिजली बिल से परेशान किसान ने लगाई फांसी

बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कुंआडांडा गांव में बैंक कर्ज और भारी बिजली बिल से परेशान एक किसान ने खेत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश पुत्र बंशीधर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार मुकेश पर करीब 3 लाख रुपये का केसीसी कर्ज और लगभग डेढ़ लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिससे वह लंबे समय से तनाव में थे। गुरुवार रात फसल की रखवाली की बात कहकर घर से निकले मुकेश का शव देर रात खेत में पेड़ से लटका मिला।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस