8:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में इमरजेंसी रास्तों पर अतिक्रमण का जाम, मरीजों तक पहुंचना बना चुनौती

बिसौली नगर में यदि घर-परिवार स्वस्थ है तो राहत है, लेकिन ज़रा-सी इमरजेंसी में डॉक्टर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। नगर के लगभग हर मुहल्ले और गली में कहीं अतिक्रमण, कहीं ई-रिक्शा और कहीं दोपहिया वाहनों के कारण रास्ते पूरी तरह ब्लॉक रहते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है। इस गंभीर समस्या से जूझ चुके लोगों की यही दिल की आवाज़ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस