8:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज I कतगांव- नवादा सैंडोली मार्ग बदहाल

कतगांव-नवादासैंडोली मार्ग बदहाल, कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे
बगरैन।वजीरगंज ग्राम पंचायत कतगांव से नवादा सैंडोली को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क पर नाला बना होने के बावजूद पानी की निकासी न होने से मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन राहगीर और सवारियां फिसलकर चोटिल हो रही हैं।

इस समस्या से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे प्रभावित हैं। कीचड़ भरी राह से गुजरते समय बच्चे अक्सर साइकिल समेत फिसल जाते हैं, जिससे उनकी यूनिफॉर्म और स्कूल बैग खराब हो जाते हैं। लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया जाए ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को इस नारकीय सफर से राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस