बिसौली। नगर के प्राचीन हथौड़ा मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मंदिर प्रांगण में 15 वां विशाल भंडारा मुख्य यजमान सुमन लता जौहरी, अल्पना जौहरी, कौशल जौहरी, इंजीनियर निकुंश जौहरी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतिया दी। भंडारे से पूर्व एक सौ आठ कन्याओ एव वरुआ तथा ब्राम्हणो को भोजन प्रसाद ग्रहण कराकर रोली से तिलक एवं दक्षिणा देकर किया गया। इस पावन अवसर पर बलदेव धाम से पधारे पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद महाराज का भक्तों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। यहाँ एसडीएम राशि कृष्णा, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक उर्फ बंटी भैया, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, चेयरमैन अबरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय,पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय, डॉ मनोज महेशवरी, डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ वैभव गुप्ता, सनवीर पाल, वीरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक शर्मा, मुकेश शर्मा, विशाल कश्यप, अमित शर्मा, गौरी शंकर कथूरिया, गीतिका जौहरी, अंशी जौहरी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और सद्भाव का सुंदर संगम देखने को मिला।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

