बिसौली। एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया ने रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ नगर में पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
एसपी श्री कठेरिया ने फोर्स के साथ नगर के रोडवेज बस अड्डा, आसफपुर रोड तिराहा, टंकी रोड, दबतौरी तिराहा, अटल चौक आदि स्थानों पर पैदल गश्त किया। उन्होंने पैदल मार्च के दौरान लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पैदल मार्च का उद्देश्य अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास कायम करना था। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, जब्बार अली, उ.नि. सुभाष सिंह, अरविंद कुमार, मदनपान सिंह, हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक गोयल, नरेश पाल, अजीत शर्मा, सुंदर पाल, राजीव कुमार, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, रवि कुमार, सीमा पाल आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

