वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस कार्यालय पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में #30जनवरी (शहीद दिवस) पर पुलिस कार्यालय पर मौन धारण किया गया।
आज दिनांक-30-01-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों व #राष्ट्रपिता_महात्मा_गाँधी_जी की #पुण्यतिथि 30_जनवरी ( शहीद दिवस ) के अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर स्मरण किया गया । इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने कहा “आज का दिन हमें उन महान आत्माओं के त्याग की याद दिलाता है जिनकी बदौलत हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। हमारे पुलिस बल और सेना के जवानों का बलिदान हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से देश सेवा करने की प्रेरणा देता है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान सदैव वंदनीय रहेगा। उनके दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर “श्री विजयेन्द्र द्विवेदी”, क्षेत्राधिकारी नगर “श्री रजनीश कुमार उपाध्याय” एवं क्षेत्राधिकारी उझानी “डॉ देवेन्द्र कुमार” एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
