सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल वर्ष 2012 वाले पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि देश को जातिविहीन समाज की ओर बढ़ना चाहिए, न कि पीछे जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि हॉस्टल में छात्र एक साथ रहते हैं, ऐसे में नए नियमों से अलग-अलग हॉस्टल बनने की स्थिति पैदा हो सकती है, जो ठीक नहीं है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि संविधान सभी नागरिकों को संरक्षण देता है, लेकिन नए नियम भ्रम पैदा करते हैं और समाज में भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं, क्योंकि इनमें केवल OBC, SC और ST की ही बात की गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
