2:06 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज- खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

बदायूं: खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से 44 वर्षीय किसान ओमवीर सिंह की मौत हो गई। वह आलू की फसल में पानी लगाने के लिए पड़ोसी का ट्यूबवेल चालू कर रहे थे। बारिश से जमीन गीली होने के कारण ट्यूबवेल से जुड़े तार या स्विच में करंट आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस